हाय दोस्तों! क्या आपने कभी सोचा है कि शेयर मार्केट में intraday trading करके पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं ? अगर हां तो आज का ये ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है। मैंने हाल ही में एक YouTube वीडियो बनाया था, जिसमें मैंने बताया कि “Groww app” का इस्तेमाल करके आप किसी भी कंपनी के शेयर intraday में कैसे खरीद सकते हैं, कैसे बेच सकते हैं और इसमें क्या-क्या ध्यान रखना चाहिए। आज उसी को मैं आपके लिए एक आसान और मजेदार गाइड के रूप में लिख रहा हूं। तो चलिए बिना टाइम वेस्ट किए शुरू करते हैं !
Intraday trading क्या है?
सबसे पहले समझें कि intraday trading होती क्या है। इसका मतलब है कि आप एक ही दिन में शेयर खरीदते हैं और उसी दिन बेच देते हैं —चाहे profit हो या loss ये थोड़ा रिस्की हो सकता है, लेकिन सही जानकारी और प्लानिंग के साथ आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। Groww App इसमें आपकी मदद करता है और खास बात ये है कि इसमें आपको 5x margin का फायदा भी मिलता है। इसका मतलब आगे समझते हैं
शुरुआत से पहले जरूरी जानकारी
Intraday trading शुरू करने से पहले कुछ बेसिक चीजें समझना जरूरी है। जैसे:
-निफ्टी 50: इसमें भारत की टॉप 50 कंपनियां शामिल हैं।
-सेंसेक्स: इसमें टॉप 30 कंपनियां आती हैं।
– बैंक निफ्टी: इसमें बड़े बैंक जैसे HDFC, ICICI,Kotak Mahindra शामिल हैं।
Groww App पर शेयर कैसे खरीदें?
अब चलते हैं असली स्टेप्स की ओर। मान लें आप Zomato के शेयर intraday में खरीदना चाहते हैं तो क्या करना होगा?
1. Groww App ओपन करें: ऐप में search bar पर जाएं और “Zomato” टाइप करें।
2. कंपनी डिटेल्स चेक करें: कंपनी का नाम, current share price (जैसे ₹226), और उसका performance (ऊपर गया या नीचे) दिखेगा।
3. चार्ट देखें: नीचे candlestick chart मिलेगा। इसे देखकर आप price movement का अंदाजा लगा सकते हैं। अगर आप trading में नए हैं तो candlestick patterns सीखना शुरू करें ये YouTube पर फ्री वीडियोज या सस्ती books से सीख सकते हैं।
4. Buy ऑप्शन चुनें: Zomato पर क्लिक करने के बाद Buy पर जाएं। यहां दो ऑप्शन्स मिलेंगे:
– Delivery: शेयर को लंबे टाइम तक hold कर सकते हैं।
– Intraday: उसी दिन बेचना जरूरी है लेकिन 5x margin मिलता है।
5x मार्जिन का फायदा क्या है?
अगर आप delivery में Zomato का शेयर खरीदते हैं जो ₹228 का है, तो आपको पूरा ₹228 देना होगा। लेकिन intraday में वही शेयर सिर्फ ₹46 में मिलेगा, क्योंकि 5x margin की वजह से ऐप आपको बाकी पैसा उधार देता है। ये आपके लिए बड़ा फायदा है, लेकिन याद रखें—उसी दिन शेयर बेचना जरूरी है।
शेयर खरीदने के स्टेप्स
– Intraday सेलेक्ट करें।
– Quantity डालें (जैसे 5 शेयर)।
– Price ऑप्शन चुनें:
– Market: मौजूदा रेट (₹227) पर तुरंत खरीदें।
– Limit: एक रेट सेट करें (जैसे ₹225), अगर प्राइस वहां पहुंचा तो ऑटोमैटिक खरीद होगा, वरना order cancel हो जाएगा।
– Buy पर क्लिक करें। आपका order successful हो जाएगा, और शेयर आपके portfolio में दिखने लगेंगे।
शेयर कैसे बेचें?
अब बात करते हैं शेयर बेचने की। Intraday में आपको उसी दिन exit करना है।
1. Positions पर जाएं: यहां आपको पता चलेगा कि कितना profit या loss चल रहा है।
2. Exit पर क्लिक करें: जितने शेयर बेचने हैं, quantity डालें।
3. Market या Limit चुनें: Market से तुरंत बेचें, या Limit से अपने रेट पर।
4. Sell पर क्लिक करें: आपका order पूरा होते ही शेयर बिक जाएंगे, और पैसा आपके wallet में आ जाएगा।
नया फीचर: डिलीवरी में कन्वर्ट करें
अगर intraday में शेयर खरीदने के बाद आपको loss हो रहा है, तो Groww का नया फीचर आपको उसे delivery में कन्वर्ट करने की सुविधा देता है। इससे आप शेयर को hold कर सकते हैं और नुकसान से बच सकते हैं। ये ऑप्शन चेक करने के लिए portfolio में जाएं और वहां convert to delivery देखें।
ध्यान रखने वाली बातें
– Candlestick Charts सीखें—ये price trends समझने में मदद करते हैं।
– कंपनी का overview चेक करें: 52-week high/low, volume, market depth देखें।
– Loss होने पर घबराएं नहीं—delivery में कन्वर्ट करने का ऑप्शन है।
– छोटे amount से शुरू करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं।
अंतिम टिप्स
Intraday trading में पैसा कमाना आसान नहीं है लेकिन सही जानकारी और प्रैक्टिस से आप इसे मास्टर कर सकते हैं। Groww App इसे आसान बनाता है, लेकिन हर trade आपकी अपनी जिम्मेदारी है। ये पोस्ट सिर्फ education purpose के लिए है—कोई कंपनी रेकमेंडेशन नहीं है।
तो दोस्तों, अगर आपको ये गाइड पसंद आई, तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। अगली बार फिर मिलते हैं एक नई और मजेदार पोस्ट में। तब तक के लिए, जय हिंद !